फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में नए हवाई अड्डे का नाम दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे रखने पर विवाद शुरू

Sun, 13 Jun 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थानीय नेताओं के गठजोड़ से बना डीबी पाटिल एक्शन समिति को आश्वस्त किया है कि उनका नाम किसी अन्य परियोजना के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
mumbai airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई में नए हवाई अड्डे का नाम दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने पर विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने नामकरण का प्रस्ताव पारित कर दिया है लेकिन स्थानीय नेता इस नए हवाई अड्डे का नाम दिवंगत किसान नेता डी बी पाटिल के नाम रखने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बाल ठाकरे का नाम रखने पर जताया विरोध
महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थानीय नेताओं के गठजोड़ से बना डीबी पाटिल एक्शन समिति को आश्वस्त किया है कि उनका नाम किसी अन्य परियोजना के नाम पर रखा जाएगा। लेकिन स्थानीय नेता इस पर राजी नहीं हैं। वहीं, एनसीपी नेता व मंत्री छगन भुजबल ने इस विवाद पर कहा कि ठाकरे के बजाए हम हवाई अड्डे का नाम जेआरडी टाटा रखने को तरजीह देते।

उन्होंने कहा कि हमें ठाकरे और पाटिल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इस तरह के मुद्दे को आम सहमति से सुलझाया जाना चाहिए। भुजबल ने कहा कि अगर बाल ठाकरे जीवित होते तो वह हवाई अड्डे का नाम अपने नाम पर रखना पसंद नहीं करते और जेआरडी टाटा का नाम सुझाते। दिवंगत ठाकरे ने वीटी रेलवे स्टेशन के लिए 19वीं सदी के समाज सुधारक नाना शंकर सेठ का नाम सुझाया था। क्योंकि वे जानते थे कि विमानन क्षेत्र में जेआरडी टाटा और रेलवे में शंकर सेठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें