फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पाठ्यपुस्तकों से सावरकर का अध्याय हटाने पर विवाद; पोते रंजीत ने सिद्धारमैया सरकार पर साधा निशाना

Fri, 16 Jun 2023 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

कर्नाटक में कांग्रेसी सरकार ने गुरुवार को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से 10 की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
Ranjit Sawarkar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों से हिंदुत्व विचारत वी डी सावरकर के एक अध्याय हटाने के राज्य सरकार के फैसले पर उनके पोते रंजीत सावरकर ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से गोवा में एक इवेंट के दौरान बातचीत करते हुए रंजीत सावरकर ने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि पुस्तक से एक अध्याय हटाने से वह छात्रों को सावरकर के बारे में जानने के अवसर से वंचित रख पाएंगे, लेकिन छात्र बहुत तेज हैं। 

उन्होंने कहा- 'सावरकर के बारे में बहुत सारे तथ्य सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। सावरकर स्मारक ने उनका साहित्य अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। हम उन्हें कन्नड़ में भी प्रकाशित करेंगे।' 
विज्ञापन


रंजीत सावरकर ने बताया कि अध्याय को हटाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा- 'वास्तव में कहूंगा कि अगर आप उसे दबाने की कोशिश करोगे तो वह उतना उठने की कोशिश करेगा आएगा। यह एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। प्रत्येक क्रिया की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है।' 

कर्नाटक में कांग्रेसी सरकार ने गुरुवार को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से 10 की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को मंजूरी दे दी थी। इसके तहत आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवर और सावरकर सहित अन्य अध्यायों को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें