केरल में एक निजी खनिज कंपनी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा और उनकी आईटी फर्म के बीच कुछ वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद छिड़ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का सत्तारूढ़ माकपा के साथ-साथ विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के शीर्ष नेताओं के साथ लेनदेन हुआ। यह मुद्दा तब सामने आया जब हाल ही में एक मलयालम दैनिक ने रिपोर्ट दी कि कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लि. (सीएमआरएल) ने 2017 और 2020 के बीच तीन साल की अवधि के दौरान सीएम की बेटी को कुल 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया। मामले को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री विजयन पर हमला किया और उनसे अपनी बेटी के खिलाफ लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ने को कहा।
15 अगस्त के बाद होगी सरकार और उल्फा के बीच शांति वार्ता
असम: अवैध शराब भट्ठी के टैंक की सफाई में दम घुटने से चार की मौत
असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को अवैध शराब भट्ठी में टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में शराब बनाने वाली इकाई का बुजुर्ग मालिक और उसका बेटा भी शामिल है। यह घटना तलप थाना क्षेत्र के टिपुक में उस वक्त हुई, जब चारों सफाई के लिए टैंक में उतरे। एक अधिकारी ने कहा, कि संदेह है कि टैंक के अंदर किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई।
कोयंबटूर में कवि तिरुवल्लुवर की 25 फुट ऊंची स्टील की प्रतिमा स्थापित
बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर बड़ी संख्या में जब्त किए हथियार
बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए चार एयर राइफल (कमांडो ब्रांड) और एक देशी पिस्टल (कट्टा) जब्त किया है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी एके आर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि तस्कर इन हथियारों को भारत से बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
जयराम रमेश ने पर्यावरण की स्थायी समिति से दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले सप्ताह संसद द्वारा पारित किए गए तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर स्थायी समिति को नहीं भेजने के विरोध में इस्तीफा दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने समिति के दायरे में आने वाले विषयों पर प्रमुख विधेयकों को उनकी समिति को नहीं भेजा था।
ट्रांसजेंडरों ने लिंग निर्धारण सर्जरी पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया
केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अस्पष्ट जननांग वाले बच्चों की सहमति के बिना उनकी लिंग निर्धारण सर्जरी पर हाईकोर्ट के हालिया फैसले की सराहना की। समुदाय ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन हमेशा ‘सही और सफल’ नहीं हो सकते। अदालत ने अस्पष्ट जननांग वाले सात वर्षीय बच्चे के माता-पिता की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था।
वकील मंजूषा अजय देशपांडे बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि वकील मंजूषा अजय देशपांडे को बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व में एक्स पर यह जानकारी साझा की। उनकी नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए होगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जुलाई में मंजूषा के नाम की सिफारिश की थी।
2जी मामला : राजा की रिहाई के खिलाफ 28 से नियमित सुनवाई
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, व्यापारिक संस्थाओं और अन्य को बरी करने के विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सीबीआई और ईडी की अपीलों पर दिल्ली हाईकोर्ट 28 अगस्त से सुनवाई करेगा। जांच एजेंसी ने विशेष वकील की नियुक्ति की प्रतीक्षा करने के लिए मामले की सितंबर तक सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।