फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: कोलकाता में बवाल, सिनेमाहॉल का पर्दा फाड़ा

Sat, 12 Jan 2019 09:43 PM IST
अमित मंडल भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोलकाता में फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के खिलाफ युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार को एकल पर्दे वाले दो थियेटरों और एक मल्टीप्लेक्स चेन के एक प्रदर्शन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई।

विज्ञापन


एकल पर्दे वाले नवीना सिनेमा के मालिक नवीन चौखानी ने कहा कि पार्क सर्कस के एक मॉल में मल्टीप्लेक्स चेन के तहत एक ऑडिटोरियम के पर्दे फाड़ दिये गए। इसके बाद अप्रिय घटना की आशंका को लेकर रिलीज के दूसरे दिन से ही फिल्म दिखाना बंद कर दिया है।चोखानी ने कहा कि पहले दिन दो बजे का शो शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गया था।

दूसरे एकल पर्दे वाले अशोक सिनेमा में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। अशोक सिनेमा के प्रवक्ता ने कहा कि किसी समूह के प्रदर्शन को लेकर फिल्म का मैटनी शो नहीं दिखाया गया। मालूम हो कि यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु के संस्मरण ‘द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ पर आधारित है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गणेश चंद्र एवेन्यू में एक मल्टीप्लेक्स चेन के ऑडिटोरियम के बाहर प्रदर्शन किया था और पोस्टर फाड़ दिये थे। युवा कांग्रेस का एक अन्य समूह शाम के शो के दौरान पार्क सर्कस में उसी मल्टीप्लेक्स चेन के एक ऑडिटोरियम में घुस गया था और उसने पर्दा फाड़ दिया था। 

मल्टीप्लेक्स चेन के प्रवक्ता कहा कि केवल गणेश चंद्र एवेन्यू के हिंद में ही शनिवार से इस फिल्म का शो रद्द किया न कि शहर या उपनगरीय क्षेत्र के किसी अन्य ऑडिटोरियम में। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से स्थिति अब नियंत्रण में है। निर्धारित समयानुसार शो चल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें