पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्रमुख पूजा आयोजन समिति ने महिषासुर के पास डॉक्टर का एक मॉडल खड़ा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मोहम्मद अली पार्क में होने वाली पूजा के आयोजकों की दलील है कि इसका मकसद फर्जी डॉक्टरों के प्रति आम लोगों को आगाह करना है।
ये भी पढ़ें- बीएचयू ब्लड बैंक में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, किसी साजिश की आशंका
वहीं, डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इसका विरोध करते हुए इस पवित्र पेशे को बदनाम नहीं करने की अपील की है। आईएमए का कहना है कि मिट्टी से बने उस मॉडल पर कहीं भी नकली डॉक्टर नहीं लिखा है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा
अब डॉक्टरों के विरोध के बाद आयोजकों ने मूर्ति पर एक बोर्ड लगा दिया है कि यह प्रतिमा सिर्फ फर्जी डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करती है। ध्यान रहे कि हाल में फर्जी डॉक्टरों की धरपकड़ का मामला सुर्खियों में रहा है। खुफिया विभाग ने ऐसे कई डॉक्टरों को पकड़ा है, जिनके पास कोई डिग्री नहीं होने के बावजूद बड़े-बड़े अस्पतालों और नर्सिंग होम में काम कर मोटी फीस वसूल रहे थे।