फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आस्था: 500 किलो घी-750 किलो काजू से बनता है तिरु लड्डू; 1715 से भक्तों में बंट रहा भगवान वेंकटेश्वर का प्रसाद

अमर उजाला ब्यूरो, अमरावती Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2024 04:51 AM IST

सार

प्रत्येक बैच का पहला लड्डू भगवान को चढ़ाया जाता है, जिसे फिर बाकी तैयारियों के साथ मिलाकर भक्तों में वितरित किया जाता है। मंदिर से निकलते समय मंदिर सभी को एक लड्डू मुफ्त देता है और प्रसाद की बड़ी मात्रा 50 रुपये प्रति लड्डू के दर से खरीदी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुपति लड्डू - फोटो : Self


प्रयोगशाला में जांच के बाद ही रसोई में पहुंचती है सामग्री

टीटीडी के पास अत्याधुनिक खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला है। यह प्रत्येक बैच के लड्डू की गुणवत्ता जांच करती है। प्रत्येक लड्डू में काजू, चीनी और इलायची की सटीक मात्रा होनी चाहिए और लड्डू का वजन 175 ग्राम होना चाहिए। अत्याधुनिक प्रयोगशाला में सख्त गुणवत्ता नियंत्रण जांच से गुजरने के बाद ही सभी सामग्री रसोई में लाई जाती हैं।


प्रत्येक बैच का पहला लड्डू भगवान को

प्रत्येक बैच का पहला लड्डू भगवान को चढ़ाया जाता है, जिसे फिर बाकी तैयारियों के साथ मिलाकर भक्तों में वितरित किया जाता है। मंदिर से निकलते समय मंदिर सभी को एक लड्डू मुफ्त देता है और प्रसाद की बड़ी मात्रा 50 रुपये प्रति लड्डू के दर से खरीदी जा सकती है।


2014 में मिला जीआई टैग

वर्ष 2014 में पेटेंट, ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेत के रजिस्ट्रार ने तिरुपति लड्डू को जीआई का दर्जा दिया। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति लड्डू को तिरुपति लड्डू नाम देकर नहीं बेच सकता।


अमूल घी मुख्य आपूर्तिकर्ता

अधिकारी ने बताया कि अमूल घी के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के विपणन किए जाने वाले कर्नाटक के प्रसिद्ध नंदिनी ब्रांड के घी को बंद करने को लेकर पिछले साल राजनीतिक विवाद हुआ था। टीटीडी अधिकारियों ने तब आश्वासन दिया था कि प्रसादम के स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि केएमएफ मंदिर की रसोई में घी के कई आपूर्तिकर्ताओं में से एक था और उसने पिछले दशक में केवल तीन बार 2014, 2019 और 2021 में बोली लगाई थी।


राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं नायडू- सुब्बा रेड्डी

वाईएसआर-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व टीटीडी अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि टीडीपी सुप्रीमो राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। सुब्बा रेड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, नायडू ने इस टिप्पणी से पवित्र तिरुमाला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। तिरुमाला प्रसादम के लिए कोई भी व्यक्ति ऐसी दुर्भावनापूर्ण बात नहीं कर सकता।


जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ दर्ज कराएंगे शिकायत 

वहीं, इस मामले में भाजपा नेता और टीटीडी बोर्ड सदस्य भानुप्रकाश रेड्डी ने बयान दिया है। उन्होंने  तिरुपति प्रसादम' में जानवरों की चर्बी का प्रयोग किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि वे पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि तिरुमाला के इतिहास में यह बहुतुरा है।  हम बहुत दुखी हैं और हम इस मुद्दे की निंदा करते हैं। जगन मोहन रेड्डी की सरकार हिंदू तीर्थयात्रियों, विशेषकर बालाजी के भक्तों की भावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती थी 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next