एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम शुक्रवार को अमेरिका से विशेष एक्स्ट्रा सेक्शन फ्लाइट (एसईएसएफ) या वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एयर इंडिया वन' लेने के लिए रवाना हो गई। इस विमान का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष हस्तियां करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।
A joint team of senior officers from National Carrier Air India, VVIP security personnel & senior govt officials are on the way to the United States to accept the delivery of Special Extra Section Flight (SESF) or VVIP aircraft Air India One: Top government sources to ANI
दरअसल, ये बोइंग 777 विमान है, जिसे अमेरिका में एक अभेद्य हवाई किले की तरह बदल दिया गया है। गौरतलब है कि भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं। इसमें से एक की डिलीवरी अगस्त में होनी है। इसी को लेने के लिए अधिकारी अमेरिका गए हैं। इसका इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे।