फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बिना लोन लिए ही आईडीएफसी बैंक ने काट ली ईएमआई, उपभोक्ता आयोग ने एक लाख का जुर्माना लगाया

सार

मुंबई उपनगर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बैंक को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए उसे ग्राहक को ब्याज समेत 5,676 रुपये की ईएमआई राशि वापस करने के लिए भी कहा। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि फरवरी 2020 में उसे पता चला कि बैंक की पनवेल शाखा ने उसके खाते से उस ऋण के लिए ईएमआई काट ली जो उसने नहीं लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना लोन लिए ही ईएमआई काटने पर उपभोक्ता आयोग ने आईडीएफसी बैंक को नवी मुंबई के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। 

मुंबई उपनगर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बैंक को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए उसे ग्राहक को ब्याज समेत 5,676 रुपये की ईएमआई राशि वापस करने के लिए भी कहा। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि फरवरी 2020 में उसे पता चला कि बैंक की पनवेल शाखा ने उसके खाते से उस ऋण के लिए ईएमआई काट ली जो उसने नहीं लिया था। पूछताछ करने पर बैंक ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसे एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें कहा गया था कि यह एक ईसीएस भुगतान था। जब वह बैंक शाखा में गया तो उसे एक ऋण खाता दिखा दिया गया। जब उसने खाते में लॉग इन किया, तो शिकायतकर्ता को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का एक एक्सपायर्ड वाउचर मिला। 

लोन हिस्ट्री के विवरण का किया दुरुपयोग...शिकायतकर्ता ने दावा किया कि बैंक ने उसकी लोन हिस्ट्री के विवरण का दुरुपयोग कर 1,892 रुपये की मासिक ईएमआई के साथ 20 महीने की अवधि के लिए 20,000 का ऋण स्वीकृत कर दिया था। उसको यह भी पता चला कि ईएमआई का भुगतान न कर पाने के कारण शिकायतकर्ता का सिबिल स्कोर भी खराब हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें