अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों को मार डाला। जिसके बाद पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाएंगे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने वादे के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की अनुमति देकर हमने उनके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तमिलनाडु में बूथ समिति सदस्यों के सम्मेलन में शामिल हुए। यहां गृहमंत्री ने अपने संबोधन में तमिलनाडु के सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा का धन्यवाद किया। अपने संबोधन में शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में वहां मौजूद लोगों से तमिल भाषा न बोलने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, मैं तमिलनाडु की धरती पर महान तमिल भाषा में बोलने में असमर्थ हूं, इसलिए मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं।
विज्ञापन
तिरुनेलवेली में बूथ समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं राज्य के लोगों को यह बताने आया हूं कि तमिलनाडु का बेटा सीपी राधाकृष्णन राज्यसभा का सभापति बनने जा रहा है। इससे पहले एनडीए ने एपीजे अब्दुल कलाम जी को भी भारत का राष्ट्रपति बनाकर यह सम्मान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा तमिलनाडु, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति को गौरवान्वित करने का काम किया है।
ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र
अपने संबोधन में अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों को मार डाला। जिसके बाद पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाएंगे। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने वादे के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की अनुमति देकर हमने उनके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष को लिया आड़े हाथ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। इसका पूरे विपक्ष ने विरोध करने लगा। संविधान विधेयक क्या है? अगर कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल जाता है, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। विपक्ष पूछ रहा है कि इस विधेयक की क्या जरूरत है? वरिष्ठ डीएमके मंत्री के पोनमुडी और सेंथिल बालाजी आठ महीने जेल में रहे। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। मुझे बताइए, क्या आप जेल में रहकर सरकार चला सकते हैं?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें 130वें संविधान संशोधन विधेयक को काला विधेयक कहने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्होंने कई काले काम किए हैं। शाह ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि द्रमुक देश की 'सबसे भ्रष्ट' सरकार का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने तमिलनाडु में मौजूदा सरकार के दौरान हुए कई 'घोटालों' का जिक्र किया।
सोनिया-स्टालिन किसी के मंसूबे नहीं होंगे पूरे
इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसी तरह, स्टालिन का एकमात्र एजेंडा अपने बेटे उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाना है। शाह ने कहा कि दोनों ही प्रयास सफल नहीं होंगे क्योंकि एनडीए विजयी होगा।