फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्लूसी बैठक: दिल्ली के हालात पर हुई चर्चा, सांप्रदायिक सद्भाव के लिए निकालेंगे शांति मार्च

Wed, 26 Feb 2020 11:43 AM IST
Trainee Trainee एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को नई दिल्ली में एक बैठक हुई जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के बाद के हालात पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। राहुल गांधी विदेश में होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है।

दिल्ली में लगातार बढ़ते हुए सामाजिक तनाव को देखते हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता दोपहर बाद पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति 30 जनवरी मार्ग तक सांप्रदायिक सद्भाव के लिए शांति मार्च निकालेंगे। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक आज
सीडब्लूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों को सूचित किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें