फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, देसी बम फेंकने के बाद धारधार हथियारों से किया हमला

Fri, 31 Jan 2020 08:15 PM IST
आसिम खान पीटीआई, पुडुचेरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुडुचेरी के पास एक अज्ञात गिरोह ने देसी बम फेंकने के बाद धारदार हथियारों से हमला कर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुडुचेरी के कल्याण मंत्री एम कंडासामी के समर्थक वी संबाशिवम (35) एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए कुछ लोगों को आमंत्रित करने के लिए अपनी कार में जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उकी कार पर बम फेंके।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संबाशिवम इसमें घायल हो गए और जब वह अपनी कार से बाहर निकले तो उक्त गिरोह ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना करीममबक्कम गांव में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के पास हुई। वारदात के बाद बदमाश तीन मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए।

ग्रामीण बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे यातायात करीब 45 मिनट तक बाधित हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाये जाएंगे। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक जेड कोतंडरमण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें