गोवा में कांग्रेस पार्टी की एक कार्यकर्ता और वकील ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता सुभाष शिरोडकर ने समर्थकों ने उन्हे सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य सचिव दीया शेटकर ने बताया कि मुझे एक अनजान नंबर से कॉल आई कि मैं न तो शिरोडकर के विधानसभा क्षेत्र में जाऊं और न ही उनके खिलाफ प्रचार करूं। एक महिला को प्रताड़ित करने के लिए शिरोडकर के समर्थक इतना गिर गए कि उन्होंने मुझे सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी।
शेटकर ने कहा कि मैंने पणजी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और आग्रह किया है कि पुलिस इस मामले की छानबीन करे। बकौल शेटकर लोकतांत्रिक ताने-बाने में एक महिला के स्वाभिमान का सम्मान किया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि शिरोडकर पहले कांग्रेस में ही हुआ करते थे। उन्होंने अक्टूबर में ही भाजपा का दामन थामा है।