फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट बोले, कांग्रेस के 40-45 सांसदों के आगे ही BJP ने घुटने टेक दिए

Mon, 18 Apr 2016 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस नेता और पार्टी की राजस्‍थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया है कि 2018 में राजस्‍थान में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बीजेपी टकराव की राजन‌ीति कर रही है। 2019 का लोकसभा चुनाव नारों का नहीं कामों का होगा। जनता को काम गिनाने होंगे, सरकार का मूल्यांकन लोग कामकाज से ही करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गैर भाजपा नेताओं की सेंधमारी की जा रही है। राज्यों की गैर भाजपा सरकारों को गिराया जा रहा है। राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर सचिन पायलट ने माना कि उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण समेत किसानों के मुद्दे पर संसद में कांग्रेस के 40-45 सांसदों के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिए। सचिन ने कहा कि 2019 में बीजेपी को कांग्रेस ही कड़ी टक्‍कर देगी, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि लोकसभा चुनावों कांग्रेस किसी पार्टी से गठबंधन करेगी या नहीं। 

उन्होंने कहा कि जब सरकार छोड़कर गए थे तो 138 डॉलर प्रतिबैरल कच्चे तेल का दाम था और कांग्रेस की सरकार पेट्रोल 70 रुपए लीटर में देती थी। आज वो 32 डॉलर प्रति बैरल हो गया, सरकार पेट्रोल दे रही है 65 रुपए में। बीच का पैसा कहां जा रहा है, ये नहीं पता चल रहा है। 100 डॉलर प्रतिबैरल दाम कम होने के हिसाब से पेट्रोल का दाम 17 रुपए प्रति लीटर होना चाहिए। 
विज्ञापन


सच‌िन पायलट ने रोहित वेमुला के सवाल पर केंद्र के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री पूछ रहे हैं कि रोहित वेमुला दलित था कि ओबीसी? उन्हें उसकी जाति से मतलब है, वे ये जांच नहीं करा रहे कि रो‌हित वेमुला की मौत कैसे हुई? सचिन पायलट अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें