फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से ओडिशा में वापस सत्ता में आ जाएगी कांग्रेस : जितेंद्र सिंह

Mon, 23 Apr 2018 03:44 PM IST
एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि 2019 में पार्टी अगले विधानसभा चुनावों में ओडिशा में सत्ता में वापस आ जाएगी। सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह पहले से ही अगले दो महीनों में उम्मीदवारों का चयन करेंगे। सिंह ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नव नियुक्त ओपीसीसी प्रमुख निरंजन पटनायक पर पूरा विश्वास है। बता दें कि पटनायक 2019 के चुनावों के लिए पार्टी का नेतृत्व करने वाले हैं।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट वितरण सोच समझकर किया जाएगा जिसमें सभी वर्गों का बेहतर संतुलन होगा। उन्होंने कहा कि ‘योग्यता एकमात्र मानदंड होगी। युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।’ सिंह ने बीजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और समाज के कमजोर वर्गों की गंभीर स्थिति को दूर करने में नाकाम रही है। सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि ओडिशा की जनता बीजेपी के वादों से तंग आ चुकी है और उसका (बीजेपी) का झूठ उजागर हो गया है। इसलिए कांग्रेस राज्य में अगली सरकार का गठन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें