फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगासस जासूसी कांड: आज से हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी कांग्रेस, राजभवन के बाहर करेगी प्रदर्शन

Wed, 21 Jul 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, पेगासस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का टेलीफोन भी हैक किया गया। यही नहीं, 2019 के आम चुनाव में भी मोदी सरकार ने जासूसी कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस बुधवार को देशभर के हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर हर प्रदेश में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, पेगासस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का टेलीफोन भी हैक किया गया। यही नहीं, 2019 के आम चुनाव में भी मोदी सरकार ने जासूसी कराई थी।

रिपोर्ट से साफ है कि पेगासस समेत एनएसओ के सभी सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकार को बेचे गए थे।  इससे साफ है कि सरकार ने जासूसी के इरादे से ही यह साफ्टवेयर खरीदा है। वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस ने तय किया है कि वह इस मामले को राष्ट्रवादी मुद्दा बनाएगी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें