कांग्रेस जीएसटी बिल पर संसद में विरोध नहीं करेगी। जीएसटी को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने अपना रुख सांसदों के सामने साफ कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सांसदों की बैठक में जीएसटी को लेकर चर्चा हुई। पार्टी सांसदों और कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी बात रखी।
पार्टी ने तय किया है कि जीएसटी बिल को लेकर सरकार के लिए मुसीबत नहीं खड़ी करेंगे लेकिन इसे और मजबूती देने और बेहतर कानून बनाने के लिए कुछ संशोधन पर चर्चा जरूर करेंगे। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली लोकसभा में अपना पक्ष रख सकते हैं।
राज्यसभा में भी कांग्रेस का ऐसा ही रुख रहेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार पहली जुलाई से जीएसटी लागू करना चाहती है। देश के सभी राज्य अपने यहां जीएसटी लागू करने को लेकर सहमत हो गए हैं।