फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की माफी की मांग पर संसद में आज भी घमासान, राज्यसभा 27 दिसंबर तक स्थगित

Fri, 22 Dec 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों और 2जी मामले में सभी नेताओं को क्लीन चिट मिलने के मुद्दे पर आज संसद में एक बार फिर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 27 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा में भी कांग्रेसी सांसदों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


हालांकि सरकार ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है, सरकार की ओर से तमाम मंत्रियों और प्रवक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी हाल में इस मुद्दे पर बैकफुट पर न दिखें।

वहीं एकबार में तीन तलाक देने पर रोक लगाने संबंधी बिल लोकसभा में शुक्रवार को पेश किया जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि विधेयक को लोकसभा के एजेंडा में शामिल कर लिया गया है। इसे केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 2जी स्कैम: तो क्या हुआ ही नहीं था देश का सबसे बड़ा घोटाला, अनसुलझे हैं ये सवाल?

कांग्रेस जहां प्रधानमंत्री मोदी से मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों पर माफी की मांग पर अड़ी है, वहीं 2जी के मुद्दे पर भी वह भाजपा को बख्‍शने के मूड़ में नहीं है। इसकी बानगी उस समय भी दिखी जब सीबीआई कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उछाले जाने पर निशाना साध दिया।

कांग्रेस नेताओं की पूरी फौज इस फैसले के आते ही भाजपा पर हमलावर हो गई। पूर्व दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि इस घोटाले की जड़ में कुछ नहीं है यह केवल कांग्रेस और यूपीए सरकार को बदनाम करने की साजिश थी, सिब्बल ने इसके लिए पूर्व कैग विनोद राय से भी माफी मांगने की मांग भी की।

यह भी पढ़ेंः 10 साल पुराने 2G घोटाले में कब क्या हुआ, जानिए बड़ी बातें

वहीं पूर्व वित्त और गृहमंत्री पी चिदंबरम ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। गुजरात चुनावों में बेहतर प्रदशन से दोबारा उत्साह में आई कांग्रेस इस मुद्दे पर काफी हमलावर रुख अपनाए हुए है।

इस मुद्दे को लेकर ‌कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने गुरुवार को भी संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। इस कारण पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य सचिन तेंदुल्कर का कल पहला भाषण भी संसद में नहीं हो सका।

वहीं कांग्रेस के हंगामे के बीच भाजपा की ओर से भी मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली गई है। मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयानों पर चर्चा के लिए स्‍थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर आज फिर दोनों पक्षों के बीच घमासान होने का माहौल तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें