सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को ले जाने के अलावा विरोधी लोगों के दुष्प्रचार से टक्कर लेने, फेक न्यूज का पर्दाफाश करने और विरोधी नेताओं के कमजोर बयानों को पकड़ कर उनकी ट्रोलिंग करने जैसे सोशल मीडिया के औजारों से इन वॉरियर्स को लैस किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी की योजना है कि पार्टी को शीर्ष स्तर पर इन वॉरियर्स से फीडबैक मिले। वे व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं को एकत्र करेंगे। हर वॉरियर को अपने अपने क्षेत्र में दस व्हाट्सएप ग्रुन बनाने का जिम्मा दिया जाएगा। इस तरह 50 लाख ग्रुपों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।
पार्टी इस अभियान को बूथ लेवल तक ले जाने की योजना तैयार कर रही हैं। इस कैंपेन के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को देश की विभिन्न भाषाओं और सभी तरह के सोशल प्लेटफार्म के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं से जुड़े वेबिनार और बैठकों का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा सके।