फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अफसरों को चेताया, नई सरकार बनते ही लेंगे जवाब

Fri, 25 Jan 2019 05:10 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद शर्मा
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ठिकानों पर सीबीआई छापों से नाराज कांग्रेस पार्टी ने अफसरों को चेतावनी दे डाली है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, कान खोल कर सुन लो, नई सरकार बनते ही जवाब लेंगे। सरकार बदलेगी, यह तय है। अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व भाजपाई मुख्यमंत्रियों पर भी कई आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों को यह सब दिखाई नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में आरोप लगाया है कि मोदी सरकार राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। विपक्षी नेताओं पर प्रतिशोध की भावना से झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ डेढ़ साल पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। जांच में कुछ नहीं निकला। जींद उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुड्डा वहां एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे, तभी सीबीआई ने यह छापे मारना शुरू कर दिया।

आनंद शर्मा ने सवाल करते हुए कहा, क्या यह राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है। हम उन अफसरों को चेता रहे हैं कि वे सरकार के इशारे पर गैर-कानूनी तरीके से विपक्षी नेताओं के पीछे न लगें। वे समझ लें कि इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सीबीआई निदेशक के चयन को लेकर लगाया आरोप

सेलेक्ट कमेटी द्वारा सीबीआई निदेशक का चयन न कर पाने के सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने कमेटी के समक्ष आधे-अधूरे दस्तावेज पेश कर दिए। उसमें किसी भी अधिकारी की पूर्ण जानकारी नहीं थी।

शर्मा ने कहा, यह तय है कि कांग्रेस पार्टी उस व्यक्ति को निदेशक के पद पर काबिज नहीं होने देगी, जिस पर कोई भी आरोप लगा होगा या किसी राजनीतिक दल से उसकी निकटता साबित हो रही होगी। मोदी सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष को कमजोर करना चाहती है। यह केवल एक वहम है। कांग्रेस पार्टी इनकी कार्रवाई से बौखलाने वाली नहीं है। दो-तीन माह बाद भाजपा को अपनी गलतियों का अहसास हो जाएगा, लेकिन तब तक वे सत्ता से बाहर हो चुके होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें