फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: असम विधानसभा से कांग्रेस ने किया वॉकआउट, दल-बदल के दो विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग

Wed, 18 Feb 2026 02:20 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

असम में कांग्रेस के दो विधायक रायजोर दल में शमिल हो गए हैं। अब कांग्रेस ने इन दोंनों विधोयकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।  इसके साथ ही कांग्रेस ने बुधवार को असम विधानसभा से वॉकआउट किया।
विज्ञापन
असम विधानसभा के विपक्ष नेता देबब्रता सैकिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को असम विधानसभा से वॉकआउट किया। इसके साथ ही रायजोर दल में शामिल हुए अपने दो विधायकों की अयोग्यता की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया ने अध्यक्ष से कांग्रेस द्वारा दोनों विधायकों के खिलाफ दायर दो नोटिसों पर फैसला मांगा।  अब्दुर राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद, जिन्हें पहले कांग्रेस ने निलंबित किया था। इसके बाद वे  अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल में शामिल हो गए थे। दोनों पश्चिमी असम के निर्वाचन क्षेत्रों से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: NDA विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा, पीएम मोदी मार्च में दो बार कर सकते हैं तमिलनाडु का दौरा
विज्ञापन


दो विधायकों अयोग्य घोषित करने का मांग 
स्पीकर बिस्वजीत डाइमरी ने कहा कि उन्हें अभी-अभी नोटिस मिले हैं। उन्हें इन्हें पढ़ने के लिए समय चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों विधायकों को निष्कासित नहीं किया। लेकिन उसे उम्मीद थी कि अध्यक्ष उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर देंगे। चूंकि अध्यक्ष ने नोटिसों पर कोई फैसला देने से इनकार कर दिया। इसलिए कांग्रेस ने प्रश्नकाल की पूरी अवधि के लिए सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें