फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: राहुल गांधी का रोड शो शुरू, खाट पंचायत के लिए रास्ते में रुके

Mon, 25 Sep 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
घाट पंचायत में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात की देवभूमि द्वारका से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राहुल गुजरात में तीन दिवसीय दौरे पर हैं और उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन के बाद द्वारका से रोड शो की शुरुआत की। रास्ते में उन्होंने एक खाट पंचायत में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

  Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi attended Khat panchayat in  Hanjarapar pic.twitter.com/xMxUz9OwKj — ANI (@ANI) September 25, 2017


इससे पहले राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी लागू में जल्दबाजी किए जाने की वजह से लाखों लोगों के बिजनेस ठप हो गए हैं। राहुल ने कहा कि ये सरकार सिर्फ बडे़ व्यापारियों की सरकार है और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है।

राहुल गांधी द्वारका से जामनगर तक एक खुली जीप में रोड शो करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उनको इजाजत नहीं दी। खबरों के मुताबिक, अब राहुल गांधी एक लग्जरी बस के जरिए 135 किलोमीटर का यह सफर तय करेंगे। बस पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इससे पहले बैलगाड़ी से यात्रा की भी चर्चा थी।
विज्ञापन


राहुल के रोड शो वाले इलाके सौराष्ट्र में आते हैं। यहां कुल 58 विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें कांग्रेस के लिए काफी जरूरी हैं। इससे पहले हुए जिला, पंचायत और बाकी चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी पहली बार इस इलाके में पहुंचे हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इससे वहां के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा।
  #Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi offers prayers at Dwarkadhish Temple in Dwarka pic.twitter.com/XkoGJ9OqHu — ANI (@ANI) September 25, 2017

  Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi visits Dwarkadhish Temple in Dwarka pic.twitter.com/fNKoRIkWis — ANI (@ANI) September 25, 2017


आरक्षण की मांग कर रहे पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर राहुल गांधी का स्वागत किया। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने इशारा दिया कि अगर कांग्रेस उन्हें आरक्षण का वादा करती है तो वे समर्थन देने से पीछे नहीं हटेंगे।
  कोंग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी का गुजरात में हार्दिक स्वागत हैं।
जय श्री कृष्णा — Hardik Patel (@HardikPatel_) September 25, 2017

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने जानकारी दी थी कि 'नवसर्जन गुजरात' के नाम से इस कैंपेनिंग की शुरुआत राहुल 25 सितंबर से करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के आर्शीवाद के साथ ही प्रचार की शुरुआत की जाएगी। राहुल द्वारका से प्रचार शुरु करने के बाद जामनगर, राजकोट और चोटिला भी जाएंगे। यहां वे दाडिंया समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें सुषमा के बयान पर राहुल की चुटकी, कहा- आखिर कर ही दी कांग्रेस की तारीफ

कांग्रेस ने अपनी रणनीति में प्रचार के लिए गुजरात को चार जोन्स में बांटा है और ऐसा माना जा रहा है कि राहुल हर जोन में करीब 3 दिन पार्टी की ओर से प्रचार करेंगे। गोहिल ने बताया कि वे अपेक्षा करते हैं राहुल हर जोन में रोड शो, पब्लिक मीटिंग, किसानों संग नुक्कड़ सभा के जरिए पूरा टाइम देंगे। पहले जोन में सौराष्ट्र और कच्छ, दूसरे में उत्तरी गुजरात, तीसरे में दक्षिणी गुजरात और चौथ में मध्य गुजरात शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें