फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने बताया मोदी का प्लान, कहा- 2028 में चांद पर देंगे घर और 2030 में चांद को धरती पर ले आएंगे

Thu, 12 Oct 2017 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए जमकर तंज कसा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के 2030 तक के प्लान के बारे में बताया है। गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ''मोदीजी, आपकी पार्टी 22 साल से यहां सरकार में है और अब आप कहते हैं कि 2022 तक आप गुजरात से गरीबी मिटा देंगे''
विज्ञापन

  2028 में मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर एक घर देंगे और 2030 में मोदीजी चाँद को धरती पर ले आएंगे — Office of RG (@OfficeOfRG) October 11, 2017
मैं अब आपको उनकी अगली लाइन बताता हूँ, 2025 तक मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर जाने के लिए Rocket देंगे — Office of RG (@OfficeOfRG) October 11, 2017
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि ''2025 तक मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर जाने के लिए रॉकेट देंगे'' ''2028 में मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर एक घर देंगे और 2030 में मोदीजी चाँद को धरती पर ले आएंगे''

सिर्फ पीएम मोदी, शाह के आए ‘अच्छे दिन’

राहुल गांधी - फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि भगवा पार्टी के सत्ता में आने के बाद सिर्फ पीएम मोदी, अमित शाह और उनके बेटे के ‘अच्छे दिन’ आए हैं। इस क्रम में राहुल बुधवार को मंदिर भी गए और गाय को घास भी खिलाई।

चौकीदार के आंखों के सामने हो रही चोरी
राहुल ने लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की ‘प्रधानमंत्री नहीं देश की संपत्ति का चौकीदार बनना पसंद करूंगा’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए ‘चोरी’ के मामले पीएम की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए।

न्होंने कहा, ‘चौकीदार के आंखों के सामने चोरी हो रही है लेकिन आप चुप हैं। सवाल यह है कि आप चौकीदार हैं या भागीदार।’ इससे पहले राहुल ने मोदी के ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ अभियान के जरिये पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि बेटी बचाओ अभियान अब अमित शाह के बेटे को बचाओ हो गया है।
विज्ञापन

गुजरात में विकास पागल हो गया है

राहुल गांधी - फोटो : FILE PHOTO
गुजरात के विकास मॉडल पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि राज्य में विकास पागल हो गया है। हम विकास का अस्पताल में लाकर इलाज कराएंगे। इससे पहले छोटा उदेपुर में छात्रों के साथ बातचीत में राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में गौतम अदाणी के कोयले की खान परियोजना के विरोध का हवाला दिया।

उन्होंने कहा जब ऑस्ट्रेलिया में ऐसा हो सकता है तो ऐसा भारत में बिजनेस समूहों के खिलाफ क्यों नहीं हो रहा है। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का विकास चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें