फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने फिर ली चुटकी, कहा - मोदी जी के GST का मतलब 'ये कमाई मुझे दे दे'

Tue, 24 Oct 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। और इस दौरे पर राहुल बीजेपी, गुजरात सरकार, रोजगार, जीएसटी जैसे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। अपने दौरे के पहले दिन जहां उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताकर खूब तालियां बटोरी वहीं आज उन्होंने एक ट्वीट कर फिर से मोदी और जीएसटी पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन


राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस के जीएसटी को जेनुइन सिंपल टैक्स बताया वहीं  मोदी जी के जीएसटी का मतलब गब्बर सिंह टैक्स यानी ये कमाई मुझे दे दे लिखा है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को जेनुइन सिंपल टैक्स बनाना था वहीं मोदी सरकार टैक्स रिफॉर्म कर आम जनता के पैसे को हड़प लेने  में जुटी है। 

सोमवार को गुजरात के दिग्गज ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो गए। अल्पेश ने नवसर्जन जनादेश रैली का आयोजन कर कांग्रेस का दामन थामा जिसमें शामिल होने के बाद राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का काम रोजगार देना होता है लेकिन गुजरात के युवा पूरे राज्य में आंदोलन कर रहे हैं। गुजरात में सिर्फ 5-6 उद्योगपतियों के इर्द-गिर्द ही सरकार घूम रही है, 22 साल से गुजरात में जनता की सरकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल, राहुल ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'

राहुल ने कहा कि मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते हैं, गुजरात में 30 लाख युवा बेरोजगार हैं। देश में प्रतिदिन 30 हजार युवा रोजगार के लिए निकलते हैं।
  Congress GST= Genuine Simple Tax

Modi ji's GST= Gabbar Singh Tax =''ये कमाई मुझे दे दे" — Office of RG (@OfficeOfRG) October 24, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें