फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू किस पार्टी में जाएंगे ये अभी साफ नहीं पर असमंजस मे हैं आप व कांग्रेस 

Sat, 27 Aug 2016 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने अभी तक भाजपा की क्रीज यानी पार्टी नहीं छोड़ी है। आम आदमी पार्टी की तरह ही कांग्रेस भी नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पसोपेश में है। पार्टी सिद्धू को लेकर आशान्वित तो है लेकिन कांग्रेस सिद्धू की शर्तें और ख्वाहिशें कितनी पूरी कर पाएगी, इसे लेकर पार्टी कोई फैसला नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस भी चुनाव में उनकी क्षमताओं को देखने के बाद ही कोई बड़ी जिम्मेदारी देना चाहती है। सिद्धू ने अभी तक भाजपा नहीं छोड़ी है और न ही भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाला है। ऐसे में कांग्रेस के सामने दुविधा है कि आखिर किस तरह उसकी ओर से बातचीत आगे बढ़े।

पार्टी ने सिद्धू पर फैसला पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर छोड़ा है लेकिन अभी तक बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि आगे बढ़ना सिद्धू के हाथ में है, हमें कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू की क्षमता का आकलन कर रही कांग्रेस

नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस नेता सिद्धू को एक बेहतर क्रिकेटर, अच्छा कलाकार तो बता रहे हैं लेकिन पार्टी पंजाब में एक राजनेता के तौर पर उनकी क्षमता का अभी तक आकलन नहीं कर पा रही है। सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता इसलिए छोड़ी थी कि उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें पंजाब की राजनीति में कोई महत्व नहीं दिया। 

सिद्धू को लग रहा था कि आप उसे हाथों-हाथ लेगी और पंजाब की कमान उन्हें सौंप देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आप भी सिद्धू की फेसवैल्यू तो समझ रही थी लेकिन चुनावी बिसात पर नफा-नुकसान के बाद ही उन्हें किसी भूमिका में देखना चाह रही थी।

कांग्रेस को अकेले सिद्धू पर फैसला नहीं करना है। उनके साथ पत्नी नवजोत कौर को लेकर भी सवाल है कि क्या वह भी कांग्रेस में आएंगी। भाजपा के तिरंगा अभियान में उनके बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को देखते हुए कांग्रेस उन्हें भी साथ लाने के बारे में असमंजस में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें