चुनाव आयोग ने नियुक्त किए तीन पर्यवेक्षक
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि उसने तीन विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिन्हें स्थिति का जायजा लेने, सीएपीएफ की उचित तैनाती सुनिश्चित करने, प्रवर्तन उपायों को तेज करने और आयोग को वास रिपोर्ट करने के लिए तुरंत राज्य में जाने के लिए कहा गया है।
डॉ. अजय कुमार को आईं गंभीर चोटें : चुनाव आयोग
आयोग ने कहा, राज्य सरकार की रिपोर्ट ने पुष्टि की कि डॉ. अजय कुमार को गैरकानूनी (घटना उस क्षेत्र में हुई जहां जिला अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी) रैली में मामूली चोटें आईं हैं, जबकि यह सच नहीं है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए थे
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया था कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया सब-डिवीजन में चार स्थानों पर एक बाइक रैली के दौरान भाजपा के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एआईसीसी महासचिव अजय कुमार सहित 15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने कहा था कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में अज्ञात बदमाशों द्वारा हमले किए गए और इसमें 10 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए।
आयोग ने सीईओ के कार्यालय को मुख्य सचिव के माध्यम से डीजीपी त्रिपुरा से एक रिपोर्ट प्राप्त करने और 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक जमा करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि मैं जांच रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद चुनाव आयोग को भेजूंगा। यह घटना बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई थी।