फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कसा तंज, कहा- क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं

Mon, 29 Sep 2025 05:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना उचित नहीं है। पार्टी ने तंज कसते हुए इसे संघर्ष विराम से जोड़ा है। 
विज्ञापन
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने एशिया कप में भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए ट्वीट पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि क क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दरअसल पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा था कि क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही है। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के ट्वीट पर तंज कसते हुए सोमवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीजफायर नहीं करते। कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा ने पटलवार किया है।
विज्ञापन

भाजपा ने किया पलटवार
वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,  भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराकर हैट्रिक बनाई और सभी मैच जीते। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अब तक हमारी विजेता टीम को एक भी बधाई संदेश नहीं दिया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अपनी हीन भावना की छाया हमारी क्रिकेट टीम पर न पड़ने दें। कांग्रेस अपने सभी प्रचार में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए तैयार है, चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति हो, तथाकथित राष्ट्र-विरोधी प्रचार हो, या खेल हो। जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का आत्मविश्वास कम करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, वे हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। गठबंधन का नाम इंडिया रख लेने से दिल में इंडिया नहीं रहता।

सूर्यकुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की
इसी बीच एशिया कप विजेता भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर खेलता है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'अच्छा लगता है जब देश के नेता खुद बैटिंग करते हैं फ्रंट फुट पर। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए। बहुत अच्छा लगा देखकर। जब सर ही आगे खड़े हैं सभी के तो खिलाड़ी तो खुलकर ही खेलेंगे।  उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी चीज यही है कि पूरा देश जश्न मना रहा है। जब हम भारत वापस जाएंगे, तो अच्छा लगेगा और आगे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Asia Cup: 'अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है', पीएम के बयान पर SKY की प्रतिक्रिया

'नया भारत कमाल कर रहा है'
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। नया भारत कमाल कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर  लिखा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक है...टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें