फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 'MVA उम्मीदवार के रूप में शरद पवार का समर्थन करेगी कांग्रेस', रमेश चेन्निथला का बयान

Wed, 04 Mar 2026 06:07 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में शरद पवार को समर्थन देने का फैसला लिया है, जो नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले लिया गया है। विधानसभा के मौजूदा संख्या को देखते हुए विपक्षी गठबंधन राज्य की सात में से केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार को समर्थन देगी। महाराष्ट्र में इस बार राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक सीट से विपक्षी गठबंधन के जीतने की स्थिति है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव रमेश चेन्निथला ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें शरद पवार को समर्थन देने के फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पवार 16 मार्च को होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र से उच्च सदन के लिए उम्मीदवार होंगे। शरद पवार अभी राज्यसभा सांसद हैं। 

नामांकन की समयसीमा से पहले फैसला
कांग्रेस का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पांच मार्च यानी कल द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एमवीए में सीट को लेकर पहले क्या स्थिति थी?
इससे पहले, महा विकास आघाड़ी के तीनों सहयोगी दल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) राज्य की उस एकमात्र सीट पर दावा जता रहे थे, जिसे विधानसभा में उनकी संख्या के आधार पर विपक्ष जीत सकता है।

महाराष्ट्र से अप्रैल में खाली होने वाली सात राज्यसभा सीटों में से विपक्षी गठबंधन केवल एक ही सीट हासिल कर सकता है। किसी उम्मीदवार के चुने जाने के लिए पहली वरीयता के कम से कम 36 वोटों की जरूरत है, क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा की मौजूदा संख्या घटकर 286 रह गई है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: 'MVA उम्मीदवार के रूप में शरद पवार का समर्थन करेगी कांग्रेस', रमेश चेन्निथला का बयान

विधानसभा में सीटें क्यों खाली हैं?
विधानसभा में दो सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हैं। इनमें अहिल्यानगर जिले की राहुरी सीट से भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले और पुणे जिले की बारामती सीट से एनसीपी विधायक अजित पवार शामिल हैं।
विज्ञापन


विधायकों की संख्या और भाजपा की तैयारी क्या है?
वर्तमान में विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) के 20 विधायक हैं। कांग्रेस के 16 और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में विधायकों का समूह ही निर्वाचक मंडल होता है। इससे पहले बुधवार को ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें