कांग्रेस 9 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी उपवास करेगी। इस उपवास के जरिये कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की सुरक्षा और उसे बढ़ावा देने की बात कह रही है।भारतबंद के दौरान हिंसा के विरोध में यह उपवास रखा जा रहा है।
आपको बता दें कि SC-ST मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में
बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि जब हम पहले ही घोषणा कर चुके थे कि हम पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे तो कांग्रेस और बाकी की विपक्षी पार्टियों ने क्यों भारतबंद का समर्थन किया।
शाह ने कहा था कि भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत के लिए विपक्ष जिम्मेदार है। हमारी सरकार आरक्षण को कभी खत्म नहीं करेगी और न ही किसी को करने देगी।