फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: लॉन्च कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी कांग्रेस, मनमोहन ने ठुकराया चीफ गेस्ट बनने का ऑफर

Thu, 29 Jun 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो जीएसटी लॉन्च को लेकर के शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। पार्टी के प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बयान जारी करके कहा कि सोच समझकर फैसला लिया है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यक्रम में भाग लेने पर संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन

  Congress has decided not to attend GST midnight session on June 30 in Parliament: Satyavrat Chaturvedi, Congress — ANI (@ANI_news) 29 June 2017



सरकार जीएसटी लॉन्चिग के लिए 30 जून की आधी रात को एक विशेष सत्र आयोजित कर रही है, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। एनडीए सरकार के इस कदम से कांग्रेस दुविधा में पहुंच गई थी। बुधवार तक कांग्रेस पार्टी यह फैसला नहीं ले पा रही है कि वह इस विशेष आयोजन में हिस्सा ले या नहीं।

अन्य वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि व्यापारियों के विचारों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी लागू होने से बचाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और एम करुणानिधि की द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (द्रमुक) ने पहले ही इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेताओं का मानना है कि वह प्रमुख विपक्षी दल है इसलिए व्यापारियों के हित में उसे इस आयोजन का बहिष्कार करना चाहिए। 
विज्ञापन


मनमोहन सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित किया गया था, जिसका मतलब है कि वह राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें