फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ 1 जनवरी से देशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस

Sun, 01 Jan 2017 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस नए साल के पहले महीने में तीन चरणों में सीधी और जमीनी लड़ाई छेड़ेगी। इस शुरूआत नोटबंदी के पचास दिन की मियाद पूरी होने के साथ हो गई है। पहले चरण दस जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होने हैं। महिला कांग्रेस नौ जनवरी को अलग अंदाज में गरीब की जेब खाली बजाओ थाली प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने विमुद्रीकरण पर अर्थक्वेक नाम से एक बुकलेट जारी की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद राजीव गौड़ा ने संयुक्त रूप से बुकलेट जारी की। बुकलेट में विमुद्रीकरण से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने इसे 8/11 यानि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री की घोषणा को भारतीय अर्थव्यवस्था पर हमला करार दिया है।

राजीव गौड़ा ने बताया कि बुकलेट में विमुद्रीकरण की नाकामी, उससे समाज के अलग-अलग वर्गों को हुई पेरशानियो, बड़े घोटाले, आरबीआई की भूमिका, नए नोट की छपाई और कागज जैसे बिंदुओं पर तथ्यात्मक और दस्तावेजी जानकारी दी गई हैं। बुकलेट देश भर में कांग्रेसजन तक पहुंचाई जाएंगी ताकि लोगों के बीच जाकर लोगों को सच्चाई बताएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नोटबंदी पर केंद्र सरकार असली चेहरा लोगों को दिखाएगी

रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo
सुरजेवाला ने बताया कि नोटबंदी पर तीन चरणों जन आंदोलन के तहत 30 जनवरी तक जिला व मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में सभी राज्यों के मुख्यालयों पर नोटबंदी की विफलताओं और घोटालों पर चर्चा शुरू हो गई है। 

2-3 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के नेता नोटबंदी पर केंद्र सरकार असली चेहरा लोगों को दिखाएगी। 4 को प्रदेश कार्यकारिणी, प्रभारी महासचिव, राज्य के संयोजक संबंधित राज्यों में होंगे। 

6 जनवरी को सभी जिलों के कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। 9 को महिला कांग्रेस और दस को अन्य फ्रंटल संगठन आंदोलन करेंगे। आंदोलन को दूसरा चरण 11 से 20 तक और तीसरा चरण 20 से 30 जनवरी को होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाकर उन्हें आंदोलन से जोड़ेंगे। 
- अनूप वाजपेयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें