प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए 'मानव' विजन की बात कही। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इस (ए) क्रोनिम (आई) इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।" उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा "प्रधानमंत्री ने एआई के लिए अपना मानव विजन पेश किया है। इस (ए)क्रोनिम (आई)इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।"
यह भी पढ़ें- मतदाता सूची की सटीकता पर सवाल: असम में SR की जगह SIR कराने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज कर दी याचिका?
क्या है मानव
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी का कल्याण और खुशी एआई के लिए हमारा मानदंड है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मनुष्य डेटा पॉइंट या कच्चा माल न बन जाएं। मोदी ने कहा, "मैं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए मानव दृष्टिकोण प्रस्तुत करता हूं, जहां (एम) नैतिक और नीतिपरक प्रणालियों के लिए, (ए) जवाबदेह शासन के लिए, (एन) राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए, (ए) सुलभ और समावेशी के लिए, और (वी) वैध और कानूनी के लिए है।"
यह भी पढ़ें-Milan 2026: मिलन 2026 के उद्घाटन में राजनाथ सिंह बोले- भारत स्थापित करना चाहता है समतामूलक समुद्री व्यवस्था
इस शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सहित वैश्विक नेता और दुनिया भर की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ उपस्थित थे। मोदी ने कहा कि भारत का मानव दृष्टिकोण 21वीं सदी की एआई-संचालित दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।