कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और दान में कथित चोरी के मुद्दे पर संसद में चुप्पी तोड़ने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पीएम ने खुद संसद में इस ट्रस्ट को बनाने का ऐलान किया था।
कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब इस ट्रस्ट के कामकाज से लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस ने मांग की है कि दान में कथित चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को संसद में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
VIDEO | Delhi: On Congress deciding to raise the Ayodhya Ram Temple donation theft issue during the upcoming Monsoon Session of Parliament, party leader Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) , says, "On February 5th, 2020, the Prime Minister himself got up in the Lok Sabha. One of those… pic.twitter.com/4ZWPVTBSMJ
दोनों सदनों को भरोसे में लें प्रधानमंत्री
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बातचीत में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद संसद में घोषणा करके श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया था। इसलिए अब यह सही होगा कि जो कुछ भी हुआ है, उस पर वे संसद के दोनों सदनों को भरोसे में लें।
लोकसभा में किया था एलान
जयराम रमेश ने याद दिलाया कि 5 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री खुद लोकसभा में खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि यह उन गिने-चुने मौकों में से एक था जब प्रधानमंत्री संसद आते हैं। वे संसद में यह बताने आए थे कि उनकी सरकार 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' का गठन कर रही है।