फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी पर कसा तंज, कंगना रणौत पर भी साधा निशाना

Thu, 28 Jan 2021 10:13 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बालासाहेब थोरात - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी को लेकर शिवसेना के बाद अब कांग्रेस ने भी तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने गुरुवार को नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने पर कहा कि कई राज्य फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं लेकिन बॉलीवुड मुंबई में है और मुंबई में ही रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री कंगना रणौत पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने 26 जनवरी को पुणे की 150 साल पुराने येरवडा जेल को पर्यटकों के लिए खोल दिया था। गुरुवार को एशिया की वैभवशाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का गेट भी देशभर के पर्यटकों के लिए खोला गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीएमसी वॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालासाहेब थोरात ने युपी फिल्मसिटी को लेकर टिप्पणी। 

उन्होंने कहा कि जो फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं वे जान लें कि ये मुंबई है। बॉलीवुड यहां से कहीं नहीं जा सकता। वहीं, कंगना रणौत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बीएमसी सबके लिए काम करती है। बीएमसी मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) कहने वालों को अपने में समाहित कर लेती है और अब पर्यटकों के लिए बीएमसी का गेट खुल गया है।
विज्ञापन


अब बीएमसी की आलीशान इमारत में हेरिटेज वॉक
बीएमसी की आलीशान इमारत का गेट खोले जाने के बाद अब पर्यटक हेरिटेज वॉक कर सकेंगे। वैसे भी गॉथिक शैली में बनी बीएमसी की इमारत देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसके लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) और बीएमसी के बीच समझौता हुआ है जिसके तहत स्थानीय टूरिस्ट एजेंसी खाकी टूर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नौ साल में बनकर तैयार हुई थी बीएमसी इमारत
बीएमसी की इमारत का निर्माण 1884 में शुरू हुआ था और नौ साल बाद 1893 में बनकर तैयार हुआ था। इसकी डिजाइन ब्रिटिश शिल्पकार फ्रेडरिक स्टीवन्स ने तैयार की थी। करीब 127 साल पुरानी इस इमारत की उंचाई 255 फुट और इमारत के अंदर स्थित केंद्रीय गुंबद की उंचाई 235 फुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें