फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की मांग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय चैनलों की बहस में ‘शालीनता’ बहाल करने के लिए बनाए नियम

Thu, 13 Aug 2020 09:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jaiveer Shergill
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से चैनलों की बहस में शालीनता बहाल करने को लेकर पत्र लिखा है। बृहस्पतिवार को लिखे इस पत्र में शेरगिल ने मंत्रालय से आग्रह किया कि समाचार चैनलों के बहस आधारित कार्यक्रमों में ‘शालीनता’ बहाल करने के मकसद से आचार संहिता लागू करने के लिए परामर्श जारी किया जाए।

विज्ञापन


शेरगिल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा कि चैनलों की बहस में एक दूसरे पर कीचड़ उछालने के सिलिसले पर अंकुश लगाना जरूरी है। साथ ही यहां शालीनता लाने के लिए आचार संहिता का होना भी जरूरी है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने शेरगिल के विचार का समर्थन किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (एनबीए) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि शेरगिल ने जावड़ेकर को यह पत्र उस वक्त लिखा है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, त्यागी बुधवार शाम एक टेलीविजन चैनल के बहस आधारित कार्यकम में शामिल थे और इस कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके कुछ मिनटों बाद ही गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘कब तक जहरीली डिबेट और विषैले प्रवक्ता संयम और सादगी की जुबान की जान लेते रहेंगे? कब तक विभाजन का जहर इस देश की आत्मा को लीलता रहेगा? कब तक?’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें