फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके एंटनी और अहमद पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे कांग्रेस विशेष समिति की बैठक में शामिल

Tue, 17 Nov 2020 12:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress Symbol - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की सहायता के लिए बनाई गई कांग्रेस विशेष समिति की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक होगी। यह समिति कांग्रेस अध्यक्ष को संगठन और परिचालन मामलों में सहायता करने के लिए बनाई गई थी। एके एंटनी, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन

 


राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू
कांग्रेस ने राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को होने जा रही कांग्रेस विशेष समिति की बैठक में भी इसपर चर्चा हो सकती है।जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दिसंबर में ही कार्यसमिति की बैठक में राहुल के नाम पर प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद जनवरी में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर राहुल के नाम पर मुहर लगेगी।


अधिवेशन में नई कार्यसमिति के 12 सदस्यों का भी चुनाव होगा, वहीं अन्य 12 सदस्य चुनने का अधिकार नए अध्यक्ष का होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है और इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं, राहुल समर्थक नेता भी आश्वस्त हैं कि बिहार व कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजों को संगठन के नेतृत्व से नहीं जोड़ना चाहिए।

विज्ञापन



राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव जीते भी हैं। इससे पहले, कांग्रेस के 23 नेताओं के नेतृत्व के खिलाफ मुखर व खुला पत्र लिखने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी। काफी मान मनौव्वल के बाद वह अगले चुनाव तक अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने को तैयार हुई थी। लिहाजा अब कोरोना नियमों में ढील मिलने के बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाकर उसमें फैसला लेना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें