प्रधानमंत्री मोदी की इस तस्वीर को शेयर कर की अभद्र टिप्पणी
- फोटो : ani
एकबार फिर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना उर्फ रम्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर पीएम मोदी की एक फोटो ट्वीट करते हुए जो लिखा है वह महज कुछ मिनटों में वायरल हो गया ।
रम्या ने अपने ट्वीट में गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लोकार्पण के दौरान की प्रधानमंत्री की एक तस्वीर साझा किया है। तस्वीर में मोदी दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा के पैरों के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को ट्वीटर हैंडल पर साझा करते हुए रम्या ने लिखा है वह इशारों- इशारों में कई बातें कह रहा है जो आपत्तिजनक है। रम्या ने लिखा है कि Is that bird dropping? इसका सीधा मतलब है कि रम्या चिड़िया की बीट की तरफ इशारा कर रही हैं।
वैसे यह पहली बार नहीं है कि रम्या ने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की हो। स्पंदना के ट्ववीटर हैंडल पर एक ट्वीट पिन टू टॉप किया हुआ है जो एक वीडियो है। वीडियो शेयर करते हुए स्पंदना ने लिखा है गलतियां तो सभी से होती हैं और प्रधानमंत्री से भी हुईं हैं।
बुधवार को जब प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल मूर्ति के पैरों के पास खड़े थे तो पीएम मोदी सफेद कपड़ों में काफी छोटे नजर आ रहे हैं। रम्या ने इसी फोटो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया और उसके एक लाइन लिखी जो तंज कम आपत्तिजनक अधिक लग रहा है।
भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन (31 अक्टूबर) पर पीएम मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' को देश को समर्पित किया। 182 मीटर का यह स्टैचू फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।