फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस: चौकीदार सो रहा था

Wed, 20 Mar 2019 08:42 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में वांछित नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि इस मामले में अब तक चौकीदार सो रहा था।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक जनवरी, 2018 को 26,306 करोड़ रुपये लूट छोटा मोदी देश से भागा। 23 जनवरी, 2018 को स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी-प्रधानमंत्री मोदी ने फोटो सेशन कराया। नवंबर तक दुनिया घुमा। नौ मार्च 2019 को टेलीग्राफ (ब्रिटिश अखबार) ने उसे लंदन में मौज करते दिखाया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाया। 20 मार्च, 2018 को छोटा मोदी गिरफ्तार हुआ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कौन सो रहा था? चोर चौकीदार!’’ दरअसल, भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को यहां स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी को भारत वापस लाने के प्रयासों की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यर्पण निदेशालय ने मनी लौंड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये लंदन की एक अदालत में अपील की थी। अदालत ने अपील पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें