कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी वारदातों और जवानों की मौत पर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने इसके लिए यूपीए सरकार और मोदी सरकार के 43 महीनों के तुलनात्मक आंकड़े पेश किए हैं।
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि बीते 43 महीनों 203 आतंकी घटनाएं हुई हैं। जबकि कांग्रेस-यूपीए सरकार के 43 महीने में ये संख्या महज 86 थी। हाल के आतंकी हमलों में इस दौरान 274 जवानों की मौत हुई है। जबकि यूपीए के दौरान ये संख्या 111 थी।
उन्होंने बताया कि आतंकी वारदातों के दौरान बीते 43 महीनों में 134 नागरिकों की जान गई है जबकि यूपीए के कार्यकाल में 71 हुई थीं। सुरजेवाला का कहना है कि वर्तमान सरकार के दौरान सीजफायर के उल्लघंन के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
ये भी पढ़ें- J&K: आतंकवादियों को पकड़ने या मारने वाले को मिलेंगे दो लाख रूपए, लेकिन पढ़ लें पूरी खबर
यूपीए के 43 महीनों के दौरान पाकिस्तान ने 461 बार उल्लघंन किया था जबकि बीते 43 महीनों में 2314 बड़े सीजफायर के उल्लघंन हुए हैं। सीजफायर के उल्लघंन के दौरान 52 जवानों की मौत हुई है। जबकि यूपीए के दौरान 19 जवान शहीद हुए थे।