फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Politics: कांग्रेस ने राज्यपाल पर लगाया विजय को सरकार गठन से रोकने का आरोप, भाजपा पर भी साधा निशाना

Wed, 06 May 2026 09:51 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने राज्यपाल पर टीवीके नेता विजय को सरकार बनाने से रोकने का आरोप लगाया है और भाजपा पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर माहौल गरमा गया है। इस बीच कांग्रेस नेता सेन्नीमलाई ज्योतिमणि ने राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीवीके (TVK) नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है, जो सही नहीं है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर 'लोक भवन के माध्यम से राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन


बहुमत साबित करने का स्थान- विधानसभा, लोक भवन नहीं
कांग्रेस नेता ज्योतिमणि ने साफ कहा कि बहुमत साबित करने की असली जगह केवल विधानसभा है, न कि ‘लोक भवन’। उनके मुताबिक, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सरकार गठन की प्रक्रिया विधानसभा में ही पूरी होती है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और सबसे बड़ी पार्टी के नेता टीवीके के विजय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए।

राज्यपाल की भूमिका पर सवाल, भाजपा पर आरोप
ज्योतिमणि ने कहा कि राज्यपाल का जनता के फैसले में बाधा डालना उचित नहीं है। उन्हें विश्वास है कि राज्यपाल राजनीतिक और संवैधानिक सिद्धांतों से अवगत हैं। उन्होंने भाजपा पर तत्काल 'लोक भवन के माध्यम से राजनीति' बंद करने का आग्रह किया और राज्यपाल से टीवीके नेता विजय को तुरंत सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने की मांग की।

विज्ञापन


यह बयान ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस, जो टीवीके की सहयोगी है, राज्यपाल पर सरकार गठन की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी करने और भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें