फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: 'कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता पर जवाब दे केंद्र सरकार', कांग्रेस ने मांगा जवाब

Mon, 12 May 2025 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी पार्टी की प्रधानमंत्री से मांग है कि वे तुरंत संसद सत्र बुलाएं और इन मुद्दों पर बात करें। ये किसी पर आरोप-प्रत्यारोप के लिए नहीं है। साथ ही कांग्रेस ने हालात की विस्तार से समीक्षा, हमारी कमियों की पहचान करने और ये सुनिश्चित करने के लिए कि वे भविष्य में न हों, इसके लिए भी संसद सत्र बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को केंद्र सरकार से कश्मीर मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है और पूछा है कि क्या केंद्र सरकार कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए तैयार है? साथ ही कांग्रेस पार्टी ने चेताया है कि अगर सरकार कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार करती है तो ये शिमला समझौते का उल्लंघन होगा। कांग्रेस पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर सवाल उठाए जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराई। 
विज्ञापन


'सरकार पूरे मामले पर दे सफाई'
तिरुवनंतपुरम में पार्टी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उनकी पार्टी जानना चाहती है कि क्या देश की विदेश नीति में किसी तरह का बदलाव किया गया है। उन्होंने इस मामले पर जल्द से जल्द संसद सत्र बुलाने की मांग की। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'क्या शिमला समझौता, जो कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के अलावा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज करता है, क्या उसका उल्लंघन हुआ है? ट्रंप रोजाना बयानबाजी कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मध्यस्थता कराई है। ऐसे में सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- दुश्मन पर टूटा 'ब्रह्मोस' का कहर: जब भारत ने दागीं क्रूज मिसाइलें, तब पाकिस्तान ने खींचे कदम; जानें खासियतें
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस और पूरा विपक्ष सरकार औऱ सेना के साथ'
 कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी पार्टी की प्रधानमंत्री से मांग है कि वे तुरंत संसद सत्र बुलाएं और इन मुद्दों पर बात करें। ये किसी पर आरोप-प्रत्यारोप के लिए नहीं है। साथ ही कांग्रेस ने हालात की विस्तार से समीक्षा, हमारी कमियों की पहचान करने और ये सुनिश्चित करने के लिए कि वे भविष्य में न हों, इसके लिए भी संसद सत्र बुलाने की मांग की। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को संघर्ष विराम हो गया। वेणुगोपाल ने कहा कि देश गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और कांग्रेस और पूरा विपक्ष इस मुश्किल घड़ी में सरकार और सेना के साथ दृढ़ता से खड़ा है। कांग्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का सख्ती से विरोध किया था। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें