फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा: सोनिया ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली, राहुल के संक्रमित होने की वजह से देरी

Thu, 17 Jun 2021 05:15 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।

यह टिप्पणी भाजपा नेताओं द्वारा सवाल किए जाने के बाद आई है कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टीका लगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इन नेताओं से टीकाकरण का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहा था। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों को पूरी तरह ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें