फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में विपक्ष पर नजर रख रहा एक अधिकारी, कांग्रेस ने स्पीकर से की शिकायत

Mon, 23 Jul 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस सांसदों ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से उनपर नजर रखे जाने की शिकायत की। कांग्रेसियों का आरोप है कि अधिकारी दीर्घा में बैठा एक अधिकारी विपक्षी सदस्यों पर नजर रख रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को देखेंगी। सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रश्नकाल के दौरान आरोप लगाया, "अधिकारी दीर्घा में बैठे एक अधिकारी बार-बार उठकर इस ओर देख रहे हैं और कुछ नोट बना रहे हैं।" 
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दीर्घा में बैठकर अधिकारी नोट नहीं लिख सकते। खड़गे ने आरोप लगाया कि नजर रखी जा रही है। सांसदों की गिनती की जा रही है। उन्हें इसकी इजाजत कैसे मिली?' खड़गे ने यह दावा किया कि उनके द्वारा इस विषय के उठाए जाने के बाद वह अधिकारी दीर्घा से चला गया। 

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि फिलहाल उनकी नजर अधिकारी दीर्घा की ओर नहीं जा रहीं, लेकिन बाद में वह इस विषय को जरूर देखेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी दीर्घा में बैठ सकते हैं और टेलिविजन पर सब कुछ आ रहा है। लेकिन फिर भी वह इस मुद्दे को देखेंगी। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि अधिकारी दीर्धा में बैठे लोग संसदीय कार्य मंत्रालय के स्टाफ हैं। उन्हें यहां बैठने की इजाजत है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि टीवी पर संसद के कार्यवाही का सीधा प्रसारण आता है। वहां सब कुछ दिखता है। 

जावड़ेकर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए यह भी कहा, 'कोई यहां आंख मारे तो भी दिखता है।' गौरतलब कि शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के किसी सहयोगी को आंख मारी थी जो लोकसभा टीवी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें