फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारतीयों पर हमले को कांग्रेस ने बताया भाजपा की राजनीतिक साजिश 

Mon, 08 Oct 2018 08:50 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
5
विज्ञापन

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को कांग्रेस ने भाजपा की चुनावी राजनीतिक साजिश बताया है। कांग्रेस के मुताबिक अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं और पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों के कारण जनता भाजपा से नाराज है। यही कारण है कि इस तरह की साजिश कर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने और उत्तर भारतीयों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन


गुजरात से आने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता शक्ति सिंह गोहिल ने अमर उजाला से कहा कि गुजरात हमेशा शांतप्रिय रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब यहां भी उत्तर भारतीयों पर हमले हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन हमलों के जरिये कांग्रेस, अल्पेश ठाकोर और पिछड़े समुदाय के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की है। लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हो गया है कि इन हमलों के पीछे खुद भाजपा के ही लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


गोहिल के मुताबिक राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है। इन हमलों में उसे जो भी जिम्मेदार मिलता है, उसे उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि जब मुम्बई में उत्तर भारतीयों पर राज ठाकरे और एमएनएस के लोगों ने हमला किया था, तब भी कांग्रेस का इस मामले में स्टैंड बड़ा साफ था। यह देश सबका है और किसी भी नागरिक को कहीं भी जाकर कोई भी व्यवसाय करने का अधिकार है। ऐसे में उत्तर भारतीयों पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इसलिए हो रहे हैं हमले

गुजरात में एक बच्ची के साथ कथित रूप से बिहार के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों का जनाक्रोश भड़क उठा और उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए। इन हमलों की वजह से उत्तर भारतीयों का गुजरात से पलायन जारी है। 

जानकारी के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र, बनासकांठा, साबरकांठा जैसे इलाकों में उत्तर भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं जबकि सूरत जैसे क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। गुजरात सरकार ने इन हमलों के मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें