फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम चुनाव: कांग्रेस को भरोसा, दो विधायकों के जाने से नहीं पड़ेगा जीत की संभावनाओं पर कोई असर

Thu, 11 Oct 2018 02:06 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लुइजिन्हो फलेरो
विज्ञापन
मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस का कहना है कि पार्टी से दो वरिष्ठ विधायकों का जाना 28 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उसकी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा और उसे तीसरे कार्यकाल के लिए राज्य की सत्ता में वापसी का भरोसा है।
विज्ञापन


एआईसीसी महासचिव और पूर्वोत्तर प्रभारी लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि 32 विधायकों के साथ, मुझे यकीन है कि हम लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आसानी से बहुमत हासिल करेंगे। मिजोरम की जनता ने मुख्यमंत्री लालथानहावला के नेतृत्व में भरोसा नहीं खोया है।

फलेरो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो विधायक भले ही चले गये हों लेकिन सैकड़ों अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में एकमात्र कांग्रेसनीत राज्य मिजोरम में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि गृह मंत्री आर. लालजिरलियाना ने 14 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


इससे तीन दिन पहले उन्हें एमसीसीसी अनुशासनात्मक समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजा था। उन्हें बाद में निष्कासित कर दिया गया था। एक अन्य विधायक और पूर्व मंत्री लालरिनलियाना सैलो ने इसी महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों नेताओं के विपक्षी ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ के बैनर से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है।
विज्ञापन


(भाषा इनपुट) 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें