फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की सार्वजनिक टिप्पणी उचित नहीं : सिंघवी

Mon, 31 Aug 2020 03:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने असंतुष्ट नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी के मतभेद भुलाकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के आग्रह के बाद पार्टी के आंतरिक मामलों पर नेताओं का सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन


कुछ नेताओं द्वारा सोनिया को 23 नेताओं के पत्र लिखे जाने पर लगातार सार्वजनिक रूप से बयान देने के बाद पार्टी को यह नसीहत देनी पड़ी है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा जैसा कि सीडब्ल्यूुसी की बैठक में सोनिया गांधी ने सुझाव दिया था, पार्टी को सामूहिक रूप से आगे बढ़ना होगा।


सिंघवी ने कहा कि वह किसी एक नेता, प्रेस कांफ्रेंस या रिपोर्ट के बारे में नहीं कह रहे हैं। यह एक आजाद मुल्क है, लेकिन एक चीज स्पष्ट करना जरूरी है कि सीडब्ल्यूसी में मैराथन बैठक के अंत में सोनिया ने कहा था कि हमें अब भविष्य की ओर देखना चाहिए साथ ही गति और दिशाएं भविष्य के लिए होनी चाहिए। हमें उपचुनावों को भूलकर एक साथ चलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें