फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बोली- 132 साल पुरानी पार्टी का भविष्य तय नहीं करेंगे पीएम, अस्वस्थ मानसिकता के शिकार

Mon, 27 Nov 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
anand sharma
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में चुनावी रैलियों में कही गई बातों का जवाब देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को उन्हें अस्वस्थ मानसिकता का शिकार बताया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री असत्य बोल रहे हैं और तथ्यों को नकार रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनसे पहले देश में कुछ भी नहीं हुआ। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1949 में गुजरात को अमूल दिया था। 

पढ़ें: पीएम मोदी बोले- संविधान ने हमें अभिभावकों की तरह चलना सिखाया

आजादी के बाद गुजरात में आईआईएम, आईआईटी, फैशन इंस्टीट्यूट, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओएनजीसी जैसी संस्थाएं, बंदरगाह और एयरपोर्ट नेहरू और कांग्रेस की ही देन हैं। 1960 में महागुजरात आंदोलन के बाद राज्य का पुनर्गठन भी कांग्रेस के समय हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के समय बने एकमात्र एयरपोर्ट में अभी भी रनवे काम नहीं कर रहा। उनकी इस गलत बयानी से मजाक ही बनेगा। कांग्रेस गुजरात के लोगों को सच्चाई बताने में सक्षम है। पार्टी के समय में ही देश परमाणु शक्ति से लैस और अंतरिक्ष तक पहुंचा।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 132 साल पुरानी पार्टी है। प्रधानमंत्री कांग्रेस का भविष्य तय नहीं करेंगे और हमें ज्ञान न दें। पार्टी अध्यक्षों की सूची निकालकर देखें तो महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मदनमोहन मालवीय, रणछोड़ भाई जैसे नेता अध्यक्ष रहे हैं। 

कांग्रेस वंशवाद को नकारती है और भाजपा को याद दिलाना चाहती है कि इस परिवार में बड़े पद पर 1985 में राजीव गांधी आखिरी सदस्य थे। दस साल कांग्रेस की सरकार रही और इस दौरान राहुल गांधी लोकसभा के सदस्य थे। 

पढ़ें: PM मोदी बोले- 26/11 के आतंकी हमले को नहीं भूल सकता देश, 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आग्रह किया लेकिन राहुल सरकार में शामिल नहीं हुए। इसलिए भाजपा और प्रधानमंत्री कांग्रेस की चिंता नहीं करें। भ्रष्टाचार के आरोप पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को ईमानदारी का प्रमाणपत्र देते घूम रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी दागी लोगों से भरी पड़ी है। 

हाल में रॉफेल डील में घोटाला सामने आया है और राज्यों में भाजपा की सरकारें घोटालों से घिरी हुई हैं। सच्चाई उजागर न हो जाए, इसीलिए शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें