फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ कोई राजनीतिक समझौता नहीं: कांग्रेस

Mon, 03 Sep 2018 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी का राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस या भाजपा के साथ किसी तरह का कोई राजनीतिक समझौता नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में भी इन दोनों दलों के साथ कोई तालमेल नहीं करेगी। चौधरी ने मीडिया के एक गुट पर इस आशय की खबरें फैला कर आम लोगों को गुमराह करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। वे सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया का एक गुट आम लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ ऐसी अफवाहें फैला रहा है। 
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद के पार्टी सांसद ने कहा कि वे यह बात साफ कर देना चाहते हैं कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में यहां भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। राज्य में भगवा पार्टी के खिलाफ लड़ाई इसी संग्राम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच किसी तरह का राजनीतिक समझौता नहीं हुआ है। 

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। चौधरी ने कहा कि पार्टी यहां अपनी पूरी ताकत से भाजपा व तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला करेगी। इनके साथ कहीं भी पार्टी का कोई समझौता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें