फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशकंर का निलंबन वापस लेने पर गरमाई सियासत, पात्रा बोले- कांग्रेस का दिखावा आया सामने

Sun, 19 Aug 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार देर शाम अपने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस ले लिया है। निलंबन वापस लिए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस मामले पर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि मणिशंकर का निलंबन वापस लेना पीएम मोदी का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का दिखावा कांग्रेस पार्टी कर रही है वो सबके सामने आ गया है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के आदेश पर अय्यर का निलंबन वापस लेना, जिसने कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, यह गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा, राहुल गांधी जी के कहने पर अय्यर को जिस तरह दोबारा पार्टी में स्थान दिया है, उनके निलंबन को वापस लिया है वह चिंता का विषय है। आपको याद होगा कि उन्हें निलंबित किया गया था 2017 दिसंबर के महीने में और कारण था जिस प्रकार की टिप्पणी, जिस पकार की भाषा का प्रयोग उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए किया था, उन्हें नीच आदमी बताते हुए। उन्होंने चुनाव के दौरान कहा था कि एक नीच किस्म का आदमी है। जिनके पास कोई सभ्यता नहीं है। जिस प्रकार का दिखावा यहां पर राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी गुजरात के चुनाव में कर रहे थे, यह भारतीय सभ्यता के अनुरुप भाषा नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वह इस भाषा को प्रश्रय नहीं देंगे, वो इस प्रकार के लोगों को अपनी पार्टी में नहीं रखेंगे, उन्हें निकाल बाहर किया था। 9 महीने तक गर्त में रहने के बाद कांग्रेस पार्टी में उस मणि का जन्म हुआ जिनका नाम मण्शंकर अय्यर है। स्वभाविक रूप से कांग्रेस पार्टी इस मणि के बिना अधूरी थी। आज कांग्रेस पार्टी दोबार पूरी हुई है। जिस प्रकार का दिखावा कांग्रेस पार्टी करने का प्रयास करती है वो आज आपके सामने आया है। यह केवल निलंबन वापस लेना नहीं है बल्कि यह देश के पीएम का अपमान करना और मखौल उड़ाना है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल करने की वजह से कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें पार्टी ने निलंबित किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी कर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया था। इससे पहले अय्यर की विवादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष गांधी भी उन्हें फटकार लगा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें