असम की एक कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है। केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को लिखी चिट्ठी के जरिये प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए और आयोग से पीएम की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री के शैक्षणिक योग्यता पर सवाल पूछना अपराध है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी शैक्षणिक योग्यता क्यों छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या पीएम की डिग्री जानना अपराध है।
Kejriwal summoned by Assam Court for questioning Education qualification of PM. Is it a crime?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 11, 2017
Don't People of India have a right to know educational qualification of their Prime Minister ? What is so secret about it ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 11, 2017
Why is Modi so secretive of his educational qualification ? Obviously he has lied to the People about his education.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 11, 2017
गौरतलब है कि कोर्ट में केजरीवाल के हाजिर न होने के बाद कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है। आपराधिक मानहानि के एक मामले में पेशी के लिए और समय की मांग की केजरीवाल की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेशी के लिए और समय की मांग की थी। प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।