मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में गुजरात की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीवारों के नामों का एलान किया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 13वीं सूची में तीनों उम्मीदवार गुजरात के हैं। इसमें ऋत्विक भाई मकवाना को सुरेंद्रनगर, हीरा भाई जोटवा को जूनागढ़ और जसपाल सिंह पढियार को वडोदरा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।